Pratapgarh: लोक सेवा दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर अंजलि राजोरिया को किया सम्मानित
Pratapgarh प्रतापगढ़ । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। लोक सेवा दिवस के अवसर पर सोमवार को एचसीएम रीपा, जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य अतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव, राजस्थान सुधांश पंत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिविल सेवकों को सम्मानित किया गया।
प्रतापगढ़ जिले की जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया को मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर (व्यक्तिगत श्रेणी में) जन शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण हेतु सम्मानित किया गया है।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लिया। इस अवसर पर एडीएम विजयेश कुमार पंड्या एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।