अलवर: रामगढ़ कस्बे में मंगलवार को ओम प्रकाश बिश्नोई ने डीएसपी का पदभार संभाला। वहीं रामगढ़ डीएसपी रहे हेमेंद्र शर्मा का सवाई माधोपुर तबादला होने पर सर्किल के थानाधिकारियों व कार्यालय के स्टाफ के लोगों ने विदाई समारोह कार्यक्रम रखा। दोनों अधिकारियों को साफा बांध कर गुच्छे भेंट कर सम्मान किया।

इस दौरान नए डीएसपी ने बैठक में क्षेत्र के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पुलिस को मुस्तैद रहकर कार्य करना पड़ेगा। पहली प्राथमिकता रहेगी कि अपराधियों पर लगाम लगाना और क्षेत्र में चल रहे अवैध धंधों को बंद करना। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना। दरअसल डीएसपी ओमप्रकाश बिश्नोई को पहली पोस्टिंग मिली है।

Tags: