पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाला 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

हर्ष फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Update: 2024-03-11 07:01 GMT

भरतपुर: भरतपुर जिले के उच्चैन थाना पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाला 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी ने उच्चैन में अपनी चचेरी बहन की शादी में 2 राउंड हवाई फायरिंग फायरिंग की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

घटना 4 दिसंबर 2023 की है। विलानचट्ट पुरा गांव में मंडोला की बेटी नंदिनी की शादी थी। जिसमें नंदिनी के चचेरे भाई नवीन ने अवैध पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिस पर भरतपुर एसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की, वह पिचूना गांव में आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास के अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी दिल्ली के विकासपुरी में रहता है। जिसके खिलाफ दिल्ली के थानों में भी कई मामले दर्ज हैं।

Tags:    

Similar News