दुष्कर्म के आरोप में 3 सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2024-05-01 09:00 GMT
करोली : महिला थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोप में 3 सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर करौली के डीआरडीए ऑफिस के पीछे पांचना कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।
 महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का सुपरविजन एएसपी शंकरलाल मीणा और डीएसपी अनुज शुभम कर रहे थे। जिसके बाद थानाधिकारी ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी राहुल माली को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि 9 अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। आरोपी राहुल माली घटना के समय से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया गया। गिरफ्तार करने के लिए टीम द्वारा कई बार उसके घर व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन आरोपी शातिर होने के कारण पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका।
Tags:    

Similar News