नागौर में फाल्गुनी हवाओं की दस्तक से गुलाबी ठंड का एहसास

गुलाबी ठंड

Update: 2024-02-20 07:29 GMT

नागौर: नागौर में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। सर्द हवाओं का दौर खत्म होने लगा है। रात के न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी होने लगी है। फाल्गुनी हवाओं की वजह से सुबह हल्की गुलाबी ठंडक का एहसास हो रहा है।

बीती रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। अब दिन और रात के तापमान में अंतर भी कम होने लगा है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने लगा है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 17-18 डिग्री तक होने लगा है। शाम होते-होते फाल्गुनी हवाएं चलने से गुलाबी सर्दी का एहसास शुरू हो जाता है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार नागौर इलाके में आगामी दिनों में तापमान स्थिर रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में करीब 8 डिग्री का अंतर बना हुआ है।

Tags:    

Similar News