नए जिलों में पंचायत समितियों का बंटवारा, जिले में अब सिर्फ 9 बचीं

बड़ी खबर

Update: 2023-09-29 18:16 GMT
अलवर। अलवर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने नए जिलों में पंचायत समितियों के क्षेत्राधिकार का बंटवारा कर दिया है। अब अलवर जिले में 9 पंचायत समितियां रह जाएंगी, जबकि कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जयपुर के हिस्से को जोड़ा गया है। नए जिलों के गठन से पहले अलवर जिले में 16 पंचायत समितियां थी। विभाग के एसीएस अभय कुमार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अलवर जिले में थानागाजी, उमरैण, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, रामगढ़, रैणी, कठूमर, गोविंदगढ़ व मालाखेड़ा पंचायत समिति के संपूर्ण क्षेत्र को शामिल किया है।
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नीमराना, बहरोड़, बानसूर और जयपुर जिले से पावटा व कोटपूतली पंचायत समिति का पूरा क्षेत्र तथा विराटनगर के बजरंगपुरा, कैरली, आंतेला, ढाणी गैसकान, भाबरू, गजरपुरा का लीलों का बास, बागावास चौरासी, जवानपुरा, चतरपुरा, बीलवाड़ी, नवरंगपुरा, भामोद, बडोदिया, पालडी, आमलोदा, तालवा, पूरावाला, मैड, जोधूला, तेवडी, पापडा, कुहाडा, सोठाना, छींतोली, लुहाकना कलां, किशनपुरा, बांगावास अहिरान व जयसिंहपुरा को शामिल किया है। इसी प्रकार खैरथल-तिजारा जिले में किशनगढ़बास, कोटकासिम, तिजारा व मुंडावर पंचायत समिति के संपूर्ण क्षेत्र को शामिल किया गया है। पशु चिकित्सक संघ व वेटनरी डाक्टर्स एसोसिएशन राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पशु चिकित्सकों का एनपीए की मांग को लेकर बुधवार को दसवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और धरना स्थल पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। लेकिन, सरकार द्वारा अभी तक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने के कारण पशु चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। वहीं डॉ. विमल कुमार व डॉ. निहाल सिंह आमरण अनशन पर बैठे है।
Tags:    

Similar News