करौली। करौली में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, वहीं शाम को पारा 13 डिग्री पर पहुंच जाता है। तापमान में तेजी से गिरावट से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिले में चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम साफ रहने से दिन में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। हिंडौन शहर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. मुकेश नायक ने बताया कि अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. क्षेत्र में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. दिन ढलते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. इसके साथ ही गजक, मूंगफली आदि गर्म खाद्य पदार्थों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।