Operation Sindoor हमारी रणनीतिक ताकत का प्रतीक: संसदीय कार्य मंत्री

Update: 2025-05-18 05:53 GMT
Jaipur जयपुर । जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुड़ा बिश्नोईयां में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के नेतृत्व में शनिवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा तीनों सेनाओं के अदम्य शौर्य, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के प्रति आभार व्यक्त करने का एक सशक्त प्रतीक बनी।
श्री पटेल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेना की रणनीतिक दक्षता और हमारे नेतृत्व की दृढ़ संकल्प शक्ति का प्रमाण है। यह यात्रा न केवल इस महान सफलता का उत्सव है, बल्कि उन सैनिकों के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक भी है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया है।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज जब देश आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बंधकर देश की सुरक्षा, प्रगति और गौरव में सहभागी बने।
श्री पटेल ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं और हमें हमारे कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं।
नागरिकों ने रैली में बढ़-चढ़ कर लिया भाग-
इस विशाल रैली में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देशभक्ति के गीतों की धुनों पर तिरंगा लहराते हुए प्रतिभागियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण का परिचय दिया। इस दौरान गाँव के भूतपूर्व सैनिकों का स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह बिश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News