Rajasthan दिवस के अवसर पर 30 मार्च को अल्बर्ट हॉल पर आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या
Jaipur जयपुर । राजस्थान दिवस के अवसर पर रविवार, 30 मार्च को जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल पर शाम 7 बजे भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस रंगारंग संध्या में बॉलीवुड सिंगर रवींद्र उपाध्याय सहित आकांक्षा शर्मा, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा और मधु भाट आदि प्रसिद्ध कलाकार विशेष प्रस्तुतियाँ देंगे।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, श्री प्रेमचंद बैरवा की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान दिवस पर 15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह ही इस बार भव्य लाइटिंग कर जयपुर शहर को सजाने और मुख्य चौराहों पर आकर्षक सजावट एवं उत्कृष्ट साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथिगणों एवं आमजन के बैठने की समुचित व्यवस्था सहित पीने के पानी एवं अन्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया गया है। आयोजन स्थल पर चिकित्सकीय सुविधा, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है।