पाली। भाषण देते नजर आए नेताजी अब मैदान में लगाएंगे चौके छक्के और महिला नेता म्यूजिकल चेयर और संतोलिया प्रतियोगिता खेलती नजर आएंगी। पाली में पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पुष्पा जैन की स्मृति में भाजपा महिला पुरुष कार्यकर्ताओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट टीम के 12 स्पॉन्सर तय करने के बाद कमेटी की ओर से टीमों के नामों का ऐलान किया गया है।
संगठन अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि संस्था सद्भावना खेल सप्ताह में 24 फरवरी को केरिया दरवाजा स्थित गौशाला में जीवदया के कार्यक्रम होंगे। समुराई एकेडमी में 25 से 27 फरवरी तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी को पिंजरा पोल केरिया दरवाजा गोशाला मैदान में महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर व संतोलिया प्रतियोगिता होगी। एक मार्च को भाजपा मंडल कार्यकारिणी की महिला एवं स्नेह सभा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 2 मार्च को पुष्पा जैन स्मृति स्थल पर पुण्यतिथि कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। प्रतियोगिता में भाजपा के सभी मंडलों की टीमें भाग लेंगी।