जनता से रिश्ता वेबडेस्क। NEET UG 2022 Exam Today:​ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) आज आयोजित की जा रही है. देशभर में 497 शहरों में परीक्षा केंद्र और विदेश के 14 शहरों में ,वहीं राजस्थान के 25 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा के लिए 18 लाख 72 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं, जो आज नीट यूजी परीक्षा में शामिल होंगे. कोटा में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें 19 हजार से ज्यादा स्टूडेंट एग्जाम देंगे. परीक्षा निर्धारित समयानुसार दोपहर 2 से 5 बजकर 20 मिनट तक होगा. सुबह 11 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश शुरू हो जाएगा. और डेढ़ बजे तक चलेगा. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही पहुंचने लगे हैं.

सेंटर पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए दिल्ली से सीधे अधिकारियों की मॉनिटरिंग रहेगी. इस बार परीक्षा केन्द्र पर जैमर लगाए गए हैं. हर सेंटर पर एनटीए के आब्जर्वर और डिप्टी आब्जर्वर समेत फ्लाईंग टीमें तैनात रहेगी. सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित कर अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम दिया गया, उसी के अनुसार परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा.
एनटीए ने इस बार व्यवस्था में बदलाव किया है. स्टूडेंट्स को बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस देनी होगी. उसके बाद एडमिट कार्ड पर होलोग्राम चिपकाया जाएगा. परीक्षा के दौरान परीक्षक एडमिट कार्ड और होलोग्राम, दोनों की जांच की जाएगी. यदि होलोग्राम नहीं मिला तो उस हालत में स्टूडेंट को परीक्षा के बाद बॉयोमेट्रिक एक्टिविटी पूरी करने को कहा जाएगा.
एग्जाम के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है इसके साथ ही परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जिससे केलकुलेटर, मोबाइल फोन,घड़ी ब्लूटूथ डिवाइस, ले जाना वर्जित है. एडमिट कार्ड,पोस्टकार्ड साइज फोटो हेतु निर्धारित परफॉर्मा, ओरिजिनल आईडी कार्ड के अलावा कोई पेपर नहीं ले जाया जा सकता. ये परीक्षार्थियों को पूर्व में ही गाइडलाइन जारी कर बता दिया गया था.


Tags: