नागौर: नागौर जिले में Nagaur-Jodhpur National Highway पर आज शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। Police से मिली जानकारी के अनुसार खींवसर इलाके के नंदवानी गांव निवासी माधाराम देवासी (45), गुड़िया निवासी मेहराम देवासी (60) और टोडियाना निवासी भीकाराम देवासी (48) बोलेरो में सवार होकर गुड़िया से नंदवानी जा रहे थे।

गाड़ी नंदवानी निवासी विजय सिंह चला रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टांकला के पास एक ट्रक को ओवरट्रैक करते समय बोलेरा सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में माधाराम, मेहराम और भीकाराम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक विजयसिंह को गंभीर हालत में खींवसर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅ. रामजीत टाक, नर्सिंग ऑफिसर अशोक माली, प्रताप सिंह, ललित, सरोज आदि ने प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया। मृतकों के शवों को खींवसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

Tags: