Nagaur: जैन संत का वृद्धाश्रम के लोगों के साथ मनाया जन्मदिवस

Update: 2024-07-29 06:01 GMT

नागौर: जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन की ओर से डॉ. जयगछिया जैन संत. पदम चंद्र महाराज का 61वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को महिलाओं ने राठौड़ी कुआं स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में जाकर मानव सेवा कार्य किया। महिलाओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें जैन संत के जीवन के बारे में बताया। नवकार महामंत्र एवं जयमल जाप अनुष्ठान किया गया।

जन्मदिन के अवसर पर फाउंडेशन की ओर से वृद्धाश्रम के सभी लोगों को भोजन कराया गया. साथ ही छाछ व फल भी वितरित किये गये। वहीं फाउंडेशन की महिलाओं ने रोडवेज बस स्टैंड पर राहगीरों को शरबत पिलाया। इस दौरान पुष्पा लालवानी, विनीता पींचा, संगीता चौरड़िया, रंजना लालवानी, मंजू देवी लोढ़ा, पिंकी सुराणा, अनिता कोठारी, नीरू नाहर, अंजू जैन आदि सदस्य मौजूद थे।

Tags:    

Similar News

-->