Nagaur: कथा सुनने पहुंचे भक्तों ने किया आर्थिक सहयोग

उद्यान का सौंदर्यीकरण, पौधारोपण समेत विभिन्न कार्य किए जाएंगे.

Update: 2024-07-13 05:27 GMT

नागौर: कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कथा में श्रोताओं से एकत्रित धन से तेजाजी वाटिका का विकास किया जाएगा। इसमें उद्यान का सौंदर्यीकरण, पौधारोपण समेत विभिन्न कार्य किए जाएंगे। धर्माराम गोदारा ने बताया कि कथा के आयोजन में ओमप्रकाश लोमरोड़, रामदेव टोगस, रामलाल डूकिया ने भी सहयोग किया।

नागौर. वीर तेजा कॉलोनी में भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु। भास्कर न्यूज | नागौर मानासर स्थित वीर तेजा कॉलोनी में भागवत कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। वीर तेजाजी वाटिका के विकास हेतु कॉलोनी के लोगों द्वारा इस कथा का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनी सहित शहर के लोगों ने कथा का लाभ उठाया। समापन अवसर पर भादवासी संत हेतमराम महाराज ने रुक्मिणी विवाह एवं सुदामा की कथा सुनाई। जानकारी के अनुसार कथा आयोजन के दौरान कॉलोनी के लोगों द्वारा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा था।

कविराज धौलिया ने बताया कि समापन दिवस पर प्रसादी इंदास निवास किरण एवं रामनिवास चोटिया द्वारा दी गई। इस दौरान पूरणमल बेनीवाल, मेहराम धौलिया, धर्माराम गोदारा, प्रेमसुख जाजड़ा, ललित लोमरोड़, रामदयाल लोमरोड़, प्रहलाद गोलिया, चरण सिंह सिरोही, देवाराम गोदारा, कमल पिंडेल सहित कॉलोनी के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने संगीत पर नृत्य किया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि भागवत कथा का उद्देश्य पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

Tags:    

Similar News

-->