नागौर: नागौर महावीर इंटरनेशनल की ओर से रविवार को संस्था भवन रोग निदान केंद्र में 19वां चिकित्सक परीक्षा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गौतम कोठारी ने बताया कि शिविर में डाॅ. सिद्धार्थ सोनी ने 40 से अधिक मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में बुखार, हाई बीपी, मधुमेह, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष अनिल कुमार बांठिया, नरेंद्र कुमार जैन, महेश चौरडिया, कमल बांठिया, हिम्मत सिंह चौहान आदि मौजूद थे। नागौर. शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।

Tags: