पाटोत्सव में संगीतमय भजन प्रस्तुतियों ने अध्यात्म के रंगों से भर दिया माहौल

Update: 2023-05-29 08:48 GMT

जयपुर न्यूज: मुरलीपुरा स्थित शिव हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा, जब यहां पाटोत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन से जुड़े अपना आर्य नगर विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि यहां पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूरे दिन संगीतमय भजन एंव पंडितों की ओर से सभी मूर्तियों को स्नान करवाकर नए वस्त्र धारण करवाए गए। पूरे दिन भोले बाबा का दूध एंव पानी से महाअभिषेक करवाकर श्रृंगार किया गया। इसके बाद संगीतमय भजनों के दौरान भक्तगण भक्ति के रस में डूबे नाचते, गाते झूमते हुए दिखाई दिए।

पाटोत्सव के दौरान शिव हनुमान मंदिर में भव्य श्रीराम दरबार, भगवान शिव, मॉ दुर्गा सहित सभी दरबारों को छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। यह दोनों झांकियां भक्तों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मन्दिर में फूल बंगला की झांकी भी सजाई गई। इसी के साथ कई दीपकों के साथ भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महाआरती की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओ को प्रसादी वितरण भी किया गया। यह पाटोत्सव कार्यक्रम यहां पर देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ कॉलोनीवासी भी मौजूद रहे। अंत में समिति अध्यक्ष नें सभी युवा साथी एंव अन्य गणमान्य सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags:    

Similar News