नर्सिंग महाविद्यालय के सेकेंड ईयर के स्टूडेंट जिला जयपुर के चोमूं निवासी राहुल सैनी ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई की शास्त्री नगर क्षेत्र में बुलेट पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास में लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस की ओर से मामले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है।

Tags: