गंगानगर जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुमित गोदारा ने ली समीक्षा

Update: 2025-09-26 08:26 GMT
Jaipur  जयपुर । श्रीगंगानगर जिला प्रभारी मंत्री श्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ हो।
बैठक में गिव अप अभियान प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री गोदारा ने कहा कि सक्षम होने के बावजूद खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं छोड़ने वालों को नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही, उनकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाए। विद्युत व्यवस्था में सुधार और सुदृढ़ीकरण हेतु 33 केवी जीएसएस के प्रस्ताव भिजवाए जाएं। लाडो प्रोत्साहन योजना, कृषि एवं उद्यान सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
Tags:    

Similar News