जयपुर। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में बारिश के चलते शुक्रवार को दिन के पारे में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सबसे ज्यादा तापमान 39.5 डिग्री बांसवाड़ा का रहा और यहां का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज हुआ है। बांसवाड़ा के अलावा राजस्थान के जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के पार नहीं रहा है। इसके अलावा उदयपुर, जयपुर, और अजमेर में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश के साथ धूल का गुबार भी दिखाई दिया है। राजधानी जयपुर में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा रहा है। बता दें कि अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हुआ है। वहीं, आने वाले दिनों में मौसम में और भी बदलाव देखने को मिल सकता है और अब पार बढ़ने लगेगा, जिससे तेज गर्मी पड़ने लगेगी। वहीं, इस महीने के आखिर तक लू चलने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा है। इसके चलते आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है और मौसम का मिजाज बिल्कुल बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम में बदलाव हो सकता है।