डाकिया बनकर किया मैसेज, फिर लगाई 3.50 लाख की चपत

Update: 2023-07-28 07:02 GMT
अलवर। अलवर थोड़ी सी चूक से अगली ठगी आपसे भी हो सकती है। जरा सावधान रहिए। वरना पूरा बैंक खाता खाली हो जाएगा। गुरुवार को अलवर शहर में दो जनों के अकाउंट से पूरा पैसा साफ हो गया। गारमेंट दुकानदार के खाते से साढ़े तीन लाख वहीं एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते से 1.18 लाख ट्रांसफर कर लिए गए। डाकिया बनकर मैसेज, फिर लिंक से पैसा साफ रेडिमेड गारमेंट्स व्यापारी हितेश भाटिया के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे फोन आया कि वह डाकिया बोल रहा है। आपके बैंक संबंधी कागजात हैं। घर पर कई बार गया। किसी ने रिसीव नहीं किया। आपको एक मैसेज भेजा है।
उसे दूसरे डाकिए के नंबर पर भेज दो। ये लिंक आपके नंबर पर भेज दिया। है। दुकानदार अपने काम में व्यस्त था। उसने अधिक नहीं सोचा और ठग के बताए नंबर पर लिंक भेज दिया। उसके भेजने के करीब एक घंटे बाद बैंक अकाउंट से पहले 1 लाख कटे। फिर दो बार और पैसा कट गया। करीब साढ़े 3 लाख रुपए दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। तुरंत बंधन बैंक खाता सीज कराया। साइबर सेल को शिकायत भी कर दी। अब पता नहीं पैसा वापस आ सकेगा या नहीं। मैंने तुरंत शिकायत की और खाता भी सील करा दिया था।
यह कोई सोच नहीं सकता था कि किसी का लिंक मैसेज करने मात्र से खाता साफ हो जाएगा। अमेजन पर फोन किया, खाते से 1.18 लाख पार दूसरी वारदात पीड़िता कमलेश मित्तल पत्नी ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी शालीमार एक्सटेंशन से हुई। जिसने अमेजन के जरिए 544 रुपए के ओअर खरीदे थे। जो उनके पसंद नहीं आए। इस कारण वापस कर दिए। कपड़े पंसद नहीं आने पर उसने गूगल पर सर्च कर अमेजन पर फोन किया, तो ठगों ने उसके दो बैंक खातों से यूपीआई के जरिए 1.18 लाख 578 रुपए ट्रांसफर कर लिए। दूसरी शिकायत भी साइबर सेल में दर्ज हो चुकी है।
Tags:    

Similar News