Jaipur जयपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायलय परिसर के एडीआर सेन्टर व तालुकाओं में 10 मई, 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में बैंक व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला न्याय क्षेत्र में राजीनामा योग्य लंबित बैंक, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग व परिवहन विभाग के प्रकरण, राजस्थान लिटिगेशन पॉलिसी 2018 के तहत एवं अन्य प्री लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों के संबंध में पक्षकारान के मध्य आपसी समझाईश के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के प्रयास तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए गए लाभों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में सी पी वर्मा-एसडीओ बौंली, साबिर खान-ए एस आई, एस बी आई, पी एन बी, बी ओ बी, बीआरकेजीबी, बैंक ऑफ बडौदा, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जेविविएनएल के प्रतिनिधी शामिल थे।