मेडिकल कारोबारी ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की

हत्या से पहले वह पत्नी की शॉप पर पहुंचा था और दोनों में बहस हुई थी

Update: 2024-02-26 09:00 GMT

जोधपुर: मेडिकल कारोबारी ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले वह पत्नी की शॉप पर पहुंचा था और दोनों में बहस हुई थी। घटना के बाद पति फरार चल रहा है। मामला फलोदी के नागौर रोड स्थिति सिटी पॉइंट के पास रविवार दोपहर 12:15 बजे का है।

महिला अनामिका विश्नोई (33) सिटी पॉइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से शॉप चलाती थी। अनामिका की 13 साल पहले महिराम निवासी नगरासर (बीकानेर) के साथ शादी हुई थी। महिला के पति महिराम नगरासर गांव में मेडिकल की शॉप है। दो साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। भरण पोषण को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा था। ये भी सामने आया कि फायरिंग से पहले महिराम ने अनामिका के घर जाकर उसे धमकाया भी था कि आज या तो तू रहेगी या मैं।

Tags:    

Similar News