Dungarpur डूंगरपुर । प्रदेश को हरा भरा बनाने की मंशा से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहें ‘‘हरियालो राजस्थान‘‘ अभियान में मीडिया कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सघन वृक्षारोपण किया।
शुक्रवार को डूंगरपुर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग डूंगरपुर के तत्वाधान में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल विद्यालय ददोडिया गुमानपुरा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अगुवाई में जिला मुख्यालय के लगभग तीस से अधिक प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भाग लेकर सक्रियता के साथ पौधारोपण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में जिला कलक्टर सिंह ने पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों की उपयोगिता तथा हरियालो राजस्थान अभियान का उद्देश्य बताते हुए मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए आमजन को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या ने वृक्षारोपण करने के साथ ही इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष पुनीत चतुर्वेदी ने मीडिया द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सदैव अग्रणी रहने तथा सहभागिता निभाने के बारें में जानकारी प्रदान करते हुए सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के प्रारंभमें सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क श्रीमती छाया चौबीसा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा आभार प्रदर्शन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के प्रभारी उप प्राचार्य रोहितास पारीक ने किया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी डूंगरपुर प्रवीण सिंह राव, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के प्राचार्य रणधीर मीना के मार्गदर्शन में सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त पत्रकार बंधुओं, एपीआरओ मोहन लाल खराड़ी, योगेश डेण्डोर, हिनेक सुथार का सहयोग रहा।
Tags: