मलारना डूंगर उप जिला कलेक्टर बद्रीनारायण विश्नोई ने किया कार्यालयों का निरीक्षण
कार्यालयों का निरीक्षण
सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर उप जिला कलेक्टर बद्रीनारायण विश्नोई सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों की लेटलतीफ को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। SDM ने मंगलवार को वनपाल कार्यालय नाका मलारना डूंगर और मकसूदनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों अधिकारियों के अनुपस्थित मिलने पर SDM ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए।
SDM विश्नोई ने बताया कि वनपाल कार्यालय नाका मलारना डूंगर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें वनरक्षक, वृक्षपालक सहित 2 कार्मिक अनुपस्थित मिले। वही नर्सरी में कार्य करने वाले एक मिस्त्री और 4 मजदूरों को गत 4 माह से मजदूरी नहीं मिलने पर रेंजर को शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए।