जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा ने जिले के शिक्षा विभागीय प्रतिनिधियों से नवभारत साक्षरता अभियान की प्रभावी क्रियान्विती कर असाक्षरो को साक्षर व सजग बनाने का आव्हान किया हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में नवीन तकनीकी के हर क्षेत्र में उपयोग और बदलती परिस्थितियो को देखते हुए सभी को साक्षर होना आवष्यक हैं स उन्होने कहा कि नवभारत साक्षरता अभियान का उद्देष्य पन्द्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरो को अभियान से जोडकर उन्हे पढना/लिखना सीखने, संख्या ज्ञान तथा विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक बनानकर सचेत करना हैं। यह अभियान सभी असाक्षरो को षिक्षित करने के साथ डिजिटल/वाणिज्यिक कौषल व जागरूकता बढाने, स्वास्थ्य चेतना एवं संरक्षण करने, कानूनी व वित्तिय रूप से साक्षर बनाने, आपदा प्रबन्धन के प्रति जागरूक बनाने, यातायात जागरूकता बढाने में मददगार साबित हो सकता हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि नवभारत साक्षरता अभियान व्यक्ति को शिक्षित व साक्षर बनाने के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी एक सार्थक पहल हैं अतः 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर इस अभियान से जुडे और ऐसे पात्र असाक्षरो को अभियान से जोडने में सहयोग प्रदान करें। विभागीय निर्देषो में जिला कलक्टर ने विद्यालयो के नव प्रवेष, सर्वे कार्याे के साथ नवभारत साक्षरता अभियान का सर्वे करते हुए असाक्षरो को अभियान से जोडकर चिन्हित करने तथा पोर्ट्ल पर उनकी प्रविष्ठियां कर उन्हें अभियान की गतिविधियांे में सहभागी बनाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंम्भूलाल नायक ने बताया कि असाक्षरों को अभियान से जोडकर उन्हें शैक्षिक मार्गदर्षन प्रदान करने सम्बन्धित आनॅलाईन लिकं व सामग्री उपलब्ध करवाई जायेगी तथा एनजीओ के सहयोग से शैक्षिक मार्गदर्शन व व्यावसायिक कौशल विकास कार्यक्रमो से जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि असाक्षरो के शैक्षिक मार्गदर्शन हेतु निर्धारित व्यवस्था के तहत पीईईओ स्तर पर साक्षरता प्रभारी व सर्वेयरो को नियुक्त किया गया हैं एवं सर्वेयरो के माध्यम से असाक्षरो व स्वयंसेवकांे का सर्वे कर अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों के क्रियान्वयन का प्रयास किया जा रहा हैं। विभागीय स्तर पर जारी दिशा निर्देश में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियांे व विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के दौरान साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेकर मार्गदर्शन देने के भी निर्देश दिये।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय एवं समन्वयक मावजी खांट ने बताया कि सभी ब्लॉक के लिये लक्ष्य का निर्धारण किया गया हैं और इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य में 75 प्रतिषत महिलाआंे को साक्षरता अभियान में सहभागी बनाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होने बताया कि जिले में चिन्हित विद्यालयांे के महात्मा गांधी पुस्तकालयांे व वाचनालयों में भी असाक्षरो को शैक्षिक मार्गदर्श, सामग्री उपलब्ध करवाने साक्षरता प्रभारी व सर्वेयरो को निर्देश दिये गये हैं।