लेखपाल संघ के महेश चंद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष बने

Update: 2023-10-11 06:11 GMT

भरतपुर: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार को तहसील में कराया गया। जिसमें महेश चंद यादव को निर्विरोध तहसील अध्यक्ष एवं दीपक सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मेजर जॉन सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव देवेंद्र कुशवाहा, उपसचिव संतोष कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष अजय कुमार,लेखा परीक्षक रमा कुमारी को बनाया गया।

तहसील के सभी कर्मचारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर शैलेंद्र लेखपाल, मेहर सिंह, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे। खेरागढ़. संघ के नव नियुक्त पदाधिकारी

Tags:    

Similar News