Madhopur: अतिरिक्त निदेशक ने मेडिकल कॉलेज और सिटी डिपेंसरी का निरीक्षण किया
Madhopur माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य जयपुर डॉ. प्रवीण असवाल ने बुधवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त निदेशक ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर प्रबंधन के मुद्दों संबंधित चर्चा की। साथ ही उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांच की। टीकाकरण, रिकॉर्ड, गर्भवतियों की जांच का रिकॉर्ड, दवा की उपलब्धता, स्टॉक और ओपीडी स्लिप की जांच का रिकॉर्ड जांचा, साथ ही उन्होंने ओआरएस कॉर्नर को मेंटेन करने और नियमानुसार ओआरएस को सेवन करने का सही तरीका बताने के निर्देश दिए। सामग्री के साथ दवा और पानी रखने का सुनिश्चित करें। स्टाफ की उपस्थिति और रिक्त पदों की जानकारी भी ली गई। इसके अतिरिक्त, मौसमी बीमारियों की रिपोर्ट और सर्वेक्षण रिकॉर्ड्स का निरिक्षण, रेबीज के मामलों के लिए उचित वाशिंग एरिया विकसित करने, एएनसी और डिलीवरी सेवाओं, टीकाकरण, मां वाउचर, टीबी मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
अतिरिक्त निदेशक ने एएनएम आशा अहयोगिनियों को फील्ड में सक्रिय रहने के लिए कहा, फील्ड सर्वे के साथ ही हीट वेव से संबंधित प्रचार प्रसार करने, समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मौसमी बीमारियों के प्रति सजग रहने, आमजन को लू तापघात और मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करने और लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए।