Madhopur : आश्रय स्थलों पर ठहरने की सुविधा, नोडल अधिकारी और हेल्पलाइन नंबर जारी

Update: 2025-08-01 06:39 GMT
Madhopur माधोपुर: सवाई माधोपुर शहर में हाल ही में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण कई मोहल्लों में पानी भरने से आमजन को भोजन एवं आवास की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर परिषद द्वारा राहत के रूप में प्रभावित नागरिकों के लिए निःशुल्क भोजन एवं आवास की विशेष व्यवस्था की गई है।
नगर परिषद आयुक्त नरसी मीणा ने बताया कि बुधवार को हुई मूसलधार वर्षा के पश्चात अंसारी मोहल्ला, कोली मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, हम्मीर ब्रिज क्षेत्र एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद टीम व पार्षदों के सहयोग से कुल 950 भोजन पैकेट वितरित किए गए हैं।
आयुक्त ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई केंद्रों सुनार कटला, टीबी अस्पताल, राजकीय चिकित्सालय, ईएसआई डिस्पेंसरी बजरिया व नगर परिषद परिसर से आमजन निःशुल्क भोजन प्राप्त कर सकता है। वहीं गौरव पथ बजरिया, खंडार बस स्टैंड एवं नगर परिषद परिसर स्थित आश्रय स्थलों पर निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है, जो आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगी।
आयुक्त ने आमजन के लिए आवास व्यवस्था हेतु के लिए कनिष्ठ अभियंता नरेन्द्र मीना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने खण्डार बस स्टैण्ड शहर के लिए गिर्राज मंगल 9461107383, गौरव पथ आश्रय स्थल के लिए पृथ्वी राज मीना 9549323118 एवं आश्रय स्थल नगर परिषद परिसर के लिए प्रमोद जैन 9468692500 से सम्पर्क किया जा सकता है।
वहीं भोजन व्यवस्था के लिए कनिष्ठ अभियंता सिराजुद्दीन 8385964402 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सुनार कटला शहर सवाई माधोपुर में आशा शर्मा 9414030989, टीबी अस्पातल शहर में प्रेम मेहरा 8233208093, नगर परिषद परिसर में अजय राजावत 7014650892, राजकीय चिकित्सालय में आशा शर्मा 9414030989 एवं ई.एस.आई. डिस्पेन्सरी बजरिया में कपिल 9772005555 को सहायता हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News