श्रीगंगानगर : लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार गंगानगर संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने आदेश जारी कर 19 अप्रैल शुक्रवार को जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला श्रीगंगानगर में समाहित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित समस्त कार्यालयों में परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 के तहत मतदान तिथि 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को अवकाश रहेगा। जिला श्रीगंगानगर में समाहित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित निजी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार व्यवसाय या अन्य किसी संस्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति, कार्यरत कामगारों (जो जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता हो) को मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 को सवैतनिक अवकाश देय होगा।
Tags: