लायंस क्लब की चार्टर संध्या में मानवता की बेहतर तरीके से सेवा करने पर मंथन हुआ

Update: 2023-08-25 18:40 GMT
चूरू। चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार रात लायंस क्लब के चार्टर संध्या समारोह में पीड़ित मानवता की सेवा को नये नजरिये साउंड ऑफ सर्विस को और बेहतर तरीके से करने पर मंथन किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन चंद्रप्रकाश खत्री की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमजेएफ प्रांतपाल लायन ओपी गगग्ड़, मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल लायन श्रवण केजरीवाल थे। विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन सुनील रंजन टकणेत व जोन चेयरपर्सन लायन जयाकांत बिंवाल थे। सचिव लायन ताराचंद प्रजापत कोषाध्यक्ष लायन मुकुल सिगतिया, निवर्तमान अध्यक्ष संजय कस्वां, चार्टर चेयरपर्सन लायन डॉ. पवन जांगिड़ मंचस्थ थे। क्लब अध्यक्ष खत्री ने इस वर्ष अब तक की गई सेवा गतिविधियों के बारे में बताया। भविष्य की कार्य योजना से भी अवगत कराया। सचिव प्रजापत ने क्लब सत्र 2022-23 की सेवा गतिविधियों की का विवरण पेश किया। क्लब की तरफ से नींव के पत्थर चार्टर मेंबर शैलेंद्र माथुर, डॉ. एसएम शर्मा का सम्मान किया किया गया।
अतिथियों ने क्लब के भामाशाह निर्मलादेवी गौरी शंकर मंडावेवाला फाउंडेशन, हुकम चंद सिंहानावाले, दौलतराम सिंधी, महेंद्र राजगडिया, क्लब के धन संग्रह में सर्वश्रेष्ठ संग्रह देने वाले लायन बालकिशन राजगडिया, विनोद शर्मा, संजय मित्तल, राजीव चाहर, संजय कस्वा, मनोज महानसरिया, प्रदीप लहरी, चंद्र प्रकाश खत्री, प्रमोद सगतानी, अनुराग शर्मा का सम्मान किया। प्रांतपाल गगग्ड़ ने पीड़ित मानवता की सेवा को नए नजरिए साउंड ऑफ सर्विस से और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित किया। क्लब की डायरेक्ट्री का विमोचन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. पवन जांगिड़ ने आभार जताया। संचालन लायन डॉ. कमल वशिष्ठ व अनुराग शर्मा ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष लायन संजय कस्वा ने वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर लायन बालकिशन राजगडिया को लायन आफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया। आउटस्टेंडिग लायन का अवॉर्ड लायन सुनील रंजन टकणेत, बेस्ट लायन चंद्रप्रकाश खत्री, एक्टिव लायन का अवॉर्ड लायन राजीव शर्मा व आरसी राजोतिया को दिया गया।
Tags:    

Similar News