आठ दिन बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, जंगल में छोड़ा

Update: 2023-06-23 14:17 GMT

उदयपुर। जिले के गिर्वा ब्लॉक के करगेट क्षेत्र में पिंजरे में कैद तेंदुआ 8 दिन बाद पिंजरे में कैद हो गया। जिसे बाद में दूरदराज जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

उदयपुर जिले के भल्लों का गुड़ा गांव के करगेट क्षेत्र में आबादी एरिया में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता के बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 16 जून को पिंजरा लगाया था। पिछले सात दिन तेंदुआ वन विभाग की टीम को छका रहा था। वह पिंजरे के समीप आता लेकिन उसमें बंधे शिकार के पास नहीं जाता। आठवें दिन गुरुवार रात को वह पिंजरे में घुसा और पकड़ में आ गया। जिसके पकड़े जाने पर वन विभाग की टीम तथा ग्रामीणों ने बड़ी राहत महसूस की। वन विभाग की टीम ने बाद में तेंदुए को घने जंगल एरिया में ले जाकर छोड़ दिया। पकड़ा गया तेंदुआ नर तथा तीन से चार साल का बताया जा रहा है। तेंदुए को सहायक वन संरक्षक नरपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सहायक वनपाल लक्ष्मी, वनरक्षक दिग्विजय सिंह ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की।

Tags:    

Similar News

-->