Kota: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की करंट से मौत

Update: 2025-06-02 08:11 GMT
Kota कोटा: शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में जेईई की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद वर्धन प्रताप सिंह मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
 डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि आनंद कोटा के डकनिया स्टेशन के पास स्थित सरस्वती रेजीडेंसी में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को उसने अपने कपड़े बालकनी की रेलिंग पर सुखाने के लिए डाले थे, जो तेज हवा के कारण उड़कर पास में ही लगे बिजली के तारों में फंस गए।
 कपड़े निकालने के लिए जब आनंद ने डंडे का इस्तेमाल किया, तो करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथी छात्रों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को न्यू मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि आनंद पिछले महीने ही जेईई की कोचिंग के लिए कोटा आया था।
Tags:    

Similar News