Khairthal: आधार नामांकन ऑन बोर्डिंग हेतु पात्रता सूची जारी, 17 जून तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां
Khairthal-Tijara खैरथल-तिजारा । सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, खैरथल-तिजारा द्वारा आधार नामांकन ऑन बोर्डिंग के लिए पूर्व में जारी विज्ञप्ति के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला आधार ऑपरेटर चयन समिति द्वारा तैयार कर दी गई है।
सदस्य सचिव, जिला आधार चयन समिति एवं उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने बताया कि सभी आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि यदि सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति या त्रुटि हो, तो वे दिनांक 17 जून 2025 तक संबंधित कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष्यों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।