जयपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जयपुर आएंगे। नड्डा जयपुर में भाजपा की जन आक्रोश रैली का आगाज करेंगे। नड्डा सुबह करीब 11:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से सीधे दशहरा मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां बैठक के बाद 1:15 बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक बीजेपी कार्यालय में रहेंगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से विशेष विमान से भी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आपको बता दें राजस्थान में भाजपा 1 दिसंबर से प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रैली निकालने जा रही है।
राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा का आगाज 1 दिसंबर को जयपुर में बड़ी सभा के साथ होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करने जयपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस सरकार के खिलाफ चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के लिए रवाना करेंगे। यह सभा जयपुर के आदर्श नगर में दशहरा मैदान में होगी। कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, प्रभारी अरुण सिंह सहित बीजेपी कोर कमेटी के सभी नेता शामिल होंगे।
जन आक्रोश यात्रा के जरिए गहलोत सरकार को घेरेगी भाजपा
भाजपा राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा का आगाज करने जा रही है। यह यात्रा राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी पहले जिले में और उसके बाद विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा रथ के जरिए पहुंचेगी। इस दौरान नुक्कड़ सभा और बैठकों के जरिए गहलोत सरकार की नाकामियों को आमजन के सामने लाया जाएगा। रथ यात्रा में एक शिकायत पेटी भी होगी। जिसमें आम जनता सरकार से शिकायतें पार्टी तक पहुंचाएगी। भाजपा उन शिकायतों को भाजपा के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट में शामिल करेगी।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)