Jodhpur: 11 अगस्त को सावन सखी महोत्सव मनाया जाएगा

शुरू हुई तैयारियां

Update: 2024-07-26 07:06 GMT

जोधपुर: अखिल भारतीय गुर्जरगौ ब्राह्मण महिला महासभा की ओर से 11 अगस्त को सावन सखी महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक वीना जाजरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समितियों का गठन कर कार्य सौंपे गए। जयश्री राणेजा ने बताया कि कार्यक्रम में महिला सभा की अध्यक्ष का सम्मान किया जायेगा. जिसमें शीला उपाध्याय (सोलापुर), डाॅ. हेम कुमारी शर्मा (उदयपुर), उषा तिवारी (उज्जैन), डाॅ. वीणा जाजदा, माया त्रिवेदी (उज्जैन), राधा पंचारिया (मुंबई) को सम्मानित किया जाएगा।

Asha Tiwari ने बताया कि सखियां सावन की हरियाली को ध्यान में रखते हुए ग्रीन थीम पर हिस्सा लेंगी। खुशबू उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए महोत्सव का शुभारंभ पौधे लगाकर किया जाएगा। प्रतिभा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ममता उपाध्याय, किशोरी उपाध्याय, दिव्या सांखी, सरिता जोशी, रेखा दाधीच, मनीता दाधीच, अंजू गिल, साक्षी पंचारिया, प्रियंका जोशी, भंवरी जोशी, प्रज्ञा जोशी, ललिता उपाध्याय, लीना तिवारी, कविता पंचारिया, प्रवीणा, संतोष मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News

-->