जोधपुर: राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में सीधी प्रवेश प्रक्रिया के स्थल में परिवर्तन किया गया है।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अजय माथुर ने बताया कि नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर के परिसर का अधिग्रहण किया गया है। मतगणना दिवस पर 14 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मण्डोर तथा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बालोतरा के सीधी प्रवेश प्रक्रिया (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष पाश्र्व) हेतु आयोजित काऊसलिंग प्रक्रिया का संचालन तकनीकी शिक्षा निदेशालय जोधपुर के नजदीक निदेशक बंगला, डब्ल्यू-7, रेजिडेंसी रोड में आयोजित किया जाएगा।

Tags: