जोधपुर: एक छात्रा की संदिग्ध हालात में हुई मौत, हत्या की आशंका

Update: 2022-04-25 08:12 GMT

सिटी क्राइम न्यूज़: शहर के भीतरी क्षेत्र फतेहसागर पंच महादेव मंदिर के सामने रहने वाली एक बीए फाइनल ईयर की छात्रा की उसके अपने ही घर में ही रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रसोईघर में फंदे पर लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका में केस दर्ज करवाया है। सोमवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। कोई सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है। मोबाइल लॉक है और पासवर्ड लगे है। सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि फतेहसागर पंच महादेव मंदिर के सामने रहने वाली 19 साल की भाग्यश्री पुत्री अजय चौहान की मौत हो गई। उसके पिता हैण्डीक्राफ्ट का कार्य करते है और मां बीजेएस में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके एक भाई और एक बहन है। घर तीन मंजिला बना है। जिसमें अन्य रिश्तेदार परिवार भी साथ ही रहते है।

रात को भाग्यश्री के पिता अजय चौहान घर पर आए थे। बाकी सदस्य अपने अपने कमरों में थे। उन्होंने भाग्यश्री के फोन पर कॉल किया तो कोई रिप्लाई नहीं मिला। तब वे उसे ढूंढते हुए कमरें के अंदर से रसोई में गए। तब वह रसोईघर में फंदे पर लटकी मिली। घर के अन्य सदस्यों को तत्काल उठाकर भाग्यश्री को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि भाग्यश्री की मौत पर उसके भाई हर्ष चौहान की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दी गई है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। विसरा भी प्रिजर्व किया गया है।

Tags:    

Similar News