जोधपुर: देवी-देवताओं में प्रथम पूज्य विघ्नहरण का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को श्रद्धा, भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई जा रही है। घर-घर गणपति की मूर्तियां स्थापित कर अनंत चतुर्दशी तक विधिविधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर शहर के रातानाडा गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी विशेष शृंगार किया गया।

गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए शहर में शिवसेना सहित कई अन्य संस्था-संगठनों ने अपना सहयोग दिया है। शहर के गणेश मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक के साथ प्रसादी का आयोजन किया गया। गणेश मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस बार विभिन्न संगठनों ने मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को स्थापित करने का संकल्प लिया है। प्लास्टर ऑफ पेरिस और केमिकलयुक्त रंगों का इस बार भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के दिन इन प्रतिमाओं का विधिवत रूप से विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर्व पर शहर के सभी गणेश मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश का दुग्धाभिषेक भी होगा।

Tags: