झुंझुनूं की निकिता का 19वें एशियन गेम्स के लिए चयन

Update: 2023-07-04 06:06 GMT

झुंझुनू न्यूज़: जिले के चिड़ावा की बेटी निकिता का 19वें एशियाई खेलों में जूजुत्सु के लिए का चयन हुआ है। निकिता अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेगी। निकिता अब देश का प्रतिनिधत्व करते हुए चीन के हांगझूऊ में खेलेंगी।

राजस्थान से सिर्फ निकिता का ही चयन हुआ है। निकिता का चयन माइनस 57 किलो भार केटेगरी में हुआ है। निकिता ने बताया कि उसने मन से मेहनत की है। चयन होने पर उसको और परिवार को बहुत खुशी हो रही है।

निकिता ने बताया कि एक खिलाड़ी का सपना होता है कि वह एशियन गेम खेले। मेरा भी यह सपना था कि मैं भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन या ओलंपिक में भाग लूं। एशियन गेम में मुझे खेलने का मौका मिल रहा है यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है।

निकिता मार्शल आर्ट की खिलाड़ी है। मार्शलआर्ट से वह कई देशों में खेल चुकी है। निकिता ने बताया कि खेलते हुए उनके कई बार चोटें भी आई, लेकिन मन में जनून और नेशनल खेलने का निश्चिय रखा, कभी चोटों की परवाह नहीं की। चोट लगने के बाद भी मैदान में उतर जाती थी। अब एशियन गेम की तैयारी करुंगी।

Tags:    

Similar News