Jhunjhunu: गिव अप अभियान के तहत 28 फरवरी तक हटवा सकते हैं नाम

Update: 2025-02-26 07:30 GMT
Jhunjhunu झुंझुनूं । जिले में अब तक कुल 2105 अपात्र राशनकाडों को राष्ट्रीय खादय सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत GIVE UP अभियान में खाद्य सुरक्षा से निष्कासित किया जा चुका है। जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़ ने बताया कि 60 अपात्र राजकीय कर्मचारियों को वसूली नोटिस जारी किये जा चुके हैं वहीं अब तक 1 लाख 52 हजार 226 रूपए की वसूली की गई है । खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के सबंध में निर्धारित मापदण्ड के अनुसार ऐसे परिवार जिसमें कोई आयकर दाता हो, ऐसा परिवार जिसका कोई सदस्य सरकारी/अर्द्ध सरकारी / स्वायत्त्तशासी संस्थाओं में कर्मचारी/अधिकारी हो‌ या ऐसा परिवार जिसकी एक लाख से अधिक वार्षिक पारिवारिक आय हो या ऐसा परिवार जिस में किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो ऐसे परिवार राष्ट्रीय खादद्य सुरक्षा योजना में अपात्र हैं।
Tags:    

Similar News