स्कॉर्पियो की टक्कर से ज्वेलर की गाड़ी रुकी, फिर हुई लाखों की लूट

Update: 2025-06-29 16:08 GMT
Jaipur जयपुर : जयपुर के प्रताप नगर में सेक्टर 26 स्थित प्रेम मंदिर के पास शनिवार रात स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने बाइक पर आ रहे ज्वेलर प्रकाशचंद सोनी को टक्कर मारकर गिरा दिया।
इसके बाद बदमाशों ने उनसे बैग छीन लिया, जिसमें 10 किलो चांदी, एक तोला सोना और 20 हजार रुपए थे। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है, जब वे अपनी दुकान शुभम ज्वेलर्स बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने स्कॉर्पियो से ज्वेलर की बाइक को टक्कर मारी, जिससे वे गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट कर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए।
बैग में 10 किलो चांदी, एक तोला सोना और 20 हजार रुपए थे। लूट की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस सहित आसपास के थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू की। कंट्रोल रूम के निर्देश पर पूरे शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
Tags:    

Similar News