जीण माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 111 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Update: 2023-06-05 11:29 GMT
जीण माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 111 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
  • whatsapp icon

अलवर न्यूज: प्रतिमा की स्थापना रविवार को बहरोड़ की हरियाणा सीमा से सटे भगवाड़ी खुर्द गांव स्थित जीण माता मंदिर में की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शानू यादव रहीं।

उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र, प्रदेश और देश देवी-देवताओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ धार्मिक आस्था एकता, अखंडता और संप्रभुता का पाठ पढ़ाती है। हमारे भारत में धार्मिक आयोजन ऐसे होते हैं, जो मिलजुल कर रहने और एक-दूसरे से सुख-दुख बांटने का संदेश देते हैं। इन आयोजनों से आपसी भाईचारा बना रहता है। यहां गांव की 111 महिलाओं ने मुख्य मार्ग से कलश यात्रा निकाली, जो मंदिर पर समाप्त हुई। औपचारिक हवन यज्ञ के बाद यहां मूर्ति की स्थापना की गई और ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान सरपंच जगदीश प्रसाद, महावीर हवलदार, डॉ. करतार, मोहर सिंह पंच, बृजराज, राजेंद्र मिस्त्री, नित्यानंद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Tags:    

Similar News