मुनिसुव्रतनाथ स्वामी के दरबार में जन्म कल्याणक महोत्सव आज मनाया गया

Update: 2023-04-14 18:10 GMT
मुनिसुव्रतनाथ स्वामी के दरबार में जन्म कल्याणक महोत्सव आज मनाया गया
  • whatsapp icon
बूंदी। केशवरायपाटन जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर श्रीमुनिसुव्रतनाथ स्वामी का दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव का शुक्रवार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ होगा। शनि अनिष्ट निवारक मुनिसुव्रतनाथ स्वामी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अतिशय क्षेत्र आकर्षक विद्युत सजावट से जगमगा गया। इसमें देशभर से समाजबंधु शामिल होंगे। अतिशय क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष गुलाबचंद जैन ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे मंदिर में कमेटी की साधारण सभा होगी। शाम को 6.30 बजे सामूहिक आरती, श्रीभक्तामर पाठ व शास्त्र प्रवचन के बाद 7.30 बजे भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थानीय बाल कलाकार व महिलाएं अपनी प्रस्तुति देंगी। 15 अप्रैल सुबह 7 बजे भूगर्भ गृह में विराजमान मूलनायक प्रतिमा का महामस्ताभिषेक, शांतिधारा व पूजन मंडल विधान होंगे।
Tags:    

Similar News