Jalore: तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न

Update: 2025-02-19 12:21 GMT
Jalore जालोर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नियंत्रण वस्तुएँ उपभोक्ताआें को निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाने एवं उनके नियंत्रण व निगरानी के लिए गठित तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में समिति के सदस्यों को जानकारी दी गई कि समिति यह सुनिश्चित करेगी कि जिला, उपखण्ड व पंचायत में कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्य सुरक्षा की सूची में समावेशन से वंचित नहीं रहे तथा कोई भी अपात्र खाद्य सुरक्षा का लाभ प्राप्त नहीं कर सकें। समिति वंचित पात्र व्यक्तियों एवं सूची में जुड़े अपात्र व्यक्तियों की सूचना सप्रमाण सक्षम स्तर पर दे सकेंगी तथा निष्कासन व समावेशन के लिए अभिशंसा कर सकेगी तथा खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानां के आवंटन, आपूर्ति-पहुँच व वितरण की निगरानी करेगी। समिति उचित मूल्य दुकानदार द्वारा तोल के लिए प्रमाणित बाट-माप का प्रयोग सुनिश्चित करने के साथ ही बोगस व फर्जी राशनकार्डों को निरस्त करवाने संबंधी अभिशंसा भी कर सकेंगी।
बैठक मे विभाग द्वारा चलाए जा रहे गिव-अप अभियान के अंतर्गत अपात्र लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा से स्वेच्छा से निष्कासन के लिए प्रेरित करने एवं ऐसे अपात्र लाभार्थियों के नाम विभाग को प्रेषित करने के बारे में विचार-विमर्श किया गया तथा समिति के सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा से संबंधित समस्याओं एवं निराकरण के बारे में अपने विचार रखें।
इस अवसर पर प्रवर्तन अधिकारी नमिता नारवाल, प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती पदमा चौधरी, राहुल दुबे सहित जिले के जालोर, आहोर, सायला, जसवंतपुरा, भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचौर व चितलवाना ब्लॉक के तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News