Jalore जालोर । जिला परिषद जालेर की विशेष बैठक जिला प्रमुख राजेश कुमार की अध्यक्षता में 28 जनवरी, मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे जिला परिषद सभा भवन में आयोजित की जायेगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने बताया कि बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के अनुमोदन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।