Jalore: ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री शुक्रवार को दांतवाड़ा व देवड़ा ग्राम आएंगे
Jalore जालोर । राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी 15 अगस्त, शुक्रवार को दांतवाड़ा व देवड़ा ग्राम के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी 15 अगस्त, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सिरोही से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे जालोर जिले के दांतवाड़ा व देवड़ा ग्राम पहुँचेंगे जहाँ वे शोक सभा में भाग लेंगे तत्पश्चात् सायं 4 बजे सिरोही के प्रस्थान करेंगे।