Jalore: जिला स्तरीय जनसुनवाई व संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक गुरूवार को

Update: 2025-07-15 13:07 GMT
Jalore जालोर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के त्वरित, गुणात्मक एवं सकारात्मक निराकरण के लिए व्यापक कार्यक्रम एकीकृत परिवाद निवारण प्रणाली ‘‘अटल जन सेवा शिविर’’ के तहत 17 जुलाई, गुरूवार को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के भारत निर्माण सेवा केन्द्र पर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। यह जानकारी कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर नंदकिशोर राजोरा ने दी।
Tags:    

Similar News