Jalore: जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा संपन्न
Jalore जालोर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरुवार सायंकाल डीओआईटी परिसर में जिले में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक बनाएं
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने 21 जून को जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए समस्त तैयारियाँ पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में जिले से अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों की जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा का होगा आयोजन
जिले में आगामी 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जिले के नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा।
हरियालो राजस्थान के तहत सघन वृक्षारोपण के दिए निर्देश
जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने ज़िलें में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण करवाने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि वृक्षारोपण के पश्चात पौधों की सार संभाल की जाएं।
एनएफएसए योजना की समीक्षा
बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे एनएफएसए योजना के तहत लंबित आवेदनों का त्वरित रूप से निस्तारण करें तथा योजना के तहत अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगों को लाभान्वित करें।
फील्ड विजिट एवं जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का कार्य समाधान
जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे फील्ड विजिट एवं जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित रूप से समाधान करें। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने की भी बात कही।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उपवन संरक्षक जयदेव सिंह चारण सहित जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वी सी के माध्यम से उपस्थित रहे।