Jalore जालोर : ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर की जनसुनवाई का होगा आयोजन जालोर । राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी एवं संवेदनशील सुशासन के लिए आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं के त्वरित गति से समाधान के लिए 9 अप्रेल, बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4.30 बजे तक ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा केन्द्र में अटल जन सेवा शिविर की जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जानकारी दी।