Jalore: ई-मित्र पर बनेगी व्यापारियों की ऑनलाइन वेबसाइट : डिजिस्टॉल योर गेटवे टू ई-कॉमर्स

Update: 2025-02-21 12:32 GMT
Jalore जालोर । राजस्थान के आई-स्टार्ट पंजीकृत स्टार्टअप, सियाग रूरल मार्केट प्राइवेट लिमिटेड ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग राजस्थान के साथ एक समझोता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत यह सेवा पूरे राजस्थान में ई-मित्र के माध्यम से शुरू की गई है।
आज के डिजिटल युग में जहाँ हर व्यवसाय लाखों लोगों तक अपनी पहुँच बनाने के लिए अपनी ऑनलाइन वेबसाइट बनाना चाहता है। यह सॉफ्टवेयर एक आसान समाधान प्रदान करता है। इस सेवा के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्प और हथकरघा कलाकारों सहित सभी लघु और सूक्ष्म उद्यम अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इस पहल के माध्यम से छोटे व्यवसायों को अपनी पहुंच बढ़ाने और अधिक ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्थानीय कारीगरों और हथकरघा कलाकारों को अपने उत्पाद सीधे बेचने का मौका मिलेगा, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी। उद्यमी अपनी डिजिटल उपस्थिति के माध्यम से विश्वसनीयता बढ़ा सकते हैं और अधिक खरीददार आकर्षित कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल और किफायती है, जिससे किसी तकनीकी विशेषज्ञता या भारी निवेश की आवश्यकता नहीं होगी।
Tags:    

Similar News